
श्री आशीष कुमार सिंह
श्री आशीष कुमार सिंह ने 25 अक्टूबर, 2023 को भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली में उप कुलसचिव के रूप में अपने कार्यभार संभाला। उनके पास उच्च शिक्षण संस्थानों में वित्त और लेखा, आयात-निर्यात, भंडार और खरीद, स्थापना, शैक्षणिक, भर्ती, छात्र मामले और सामान्य प्रशासन जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 14 वर्षों का प्रशासनिक अनुभव है। आईआईएमसी आने से पहले वह प्रमुख विश्वविद्यालयों और संस्थानों जैसे केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू, जम्मू और कश्मीर (2014-2023), भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रोपड़, पंजाब (2012-2014) और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर, उत्तर प्रदेश (2009-2012) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या (उत्तर प्रदेश) से विज्ञान विषय में स्नातक करने के बाद श्री सिंह, सिम्बायोसिस सीडीएल, पुणे (महाराष्ट्र) से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (मानव संसाधन प्रबंधन) में स्नातकोत्तर डिप्लोमा और इग्नू, नई दिल्ली से मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री प्राप्त कर चुके हैं।
आईआईएमसी दिल्ली को अगले स्तर पर ले जाने के लिए प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए संकाय, कर्मचारियों, छात्रों और अन्य हितधारकों का समर्थन करने के लिए वह हमेशा प्रतिबद्ध हैं।

Twitter
Facebook
Instagram
YouTube
Linkedin
Koo