
डॉ. अनुपमा भटनागर
भारतीय सूचना सेवा की 1991 बैच की अधिकारी, डॉ. अनुपमा भटनागर वर्तमान में भारतीय जन संचार संस्थान, नई दिल्ली की महानिदेशक हैं। वह भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के प्रकाशन विभाग की महानिदेशक भी हैं। डॉ. भटनागर को एमडीएस विश्वविद्यालय, अजमेर से राजनीति विज्ञान में पीएचडी की उपाधि प्राप्त है और पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से उन्होंने लोक प्रशासन में एम.फिल किया है। वह भारतीय प्रेस परिषद की सचिव भी रही हैं। ऑल इंडिया रेडियो के समाचार सेवा प्रभाग में अपर महानिदेशक के रूप में उनका कार्यकाल बेहद प्रभावी रहा है। इसके अतिरिक्त डॉ. भटनागर शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग की निदेशक भी रह चुकी हैं, जहां उन्होंने उच्च शिक्षा, एंटी रैगिंग, आरक्षण और स्वायत्तशासी परिषदों पर नीतियां बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।)

Twitter
Facebook
Instagram
YouTube
Linkedin
Koo